Vaishali

समस्तीपुर;पूरे गांव में पसरा मातम:उदापट्टी में घर से एक साथ निकली पति-पत्नी की अर्थी..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर…मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी गांव स्थित वार्ड नंबर 03 में शुक्रवार की देर शाम एक हृदय विदारक दृश्य देखने को मिला। जब एक विवाहिता अपने पति की मौत को सहन नहीं कर पायी और उसके भी तत्क्षण मौत हो गयी। इस घटना से उदापट्टी गांव समेत आसपास के क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसर गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि ग्रामीण उमा सिंह (55) एवं उनकी पत्नी सुमित्रा देवी (50) गांव स्थित एक सरकारी विद्यालय में बतौर रसोइया कार्यरत थे। शुक्रवार की दोपहर उमा सिंह के पेट में अचानक दर्द महसूस हुआ।

स्थानीय स्तर पर उनका इलाज भी किया गया। जब उनका दर्द असहज हो गया तो उन्हें तत्काल समस्तीपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आनन-फानन में मृतक के शव को उनके पैतृक आवास पर लाया गया। मृतक के शव को देखते ही उनकी पत्नी अचानक बेहोश हो गई और तत्क्षण उसकी भी मौत हो गयी। मृतक को दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं। एक ही साथ पति-पत्नी का जनाजा निकलने की खबर से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं मृतक के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!