Samastipur

समस्‍तीपुर के महिला की गला दबाकर हत्या,खेत में मिला शव, जांच मे जुटी पुलिस..

समस्‍तीपुर (कल्याणपुर)। थानाक्षेत्र के मुक्तापुर पंचायत के गाढा गांव निवासी परमेश्वर चौघरी की पत्नी समुद्री देवी की रविवार रात गला दबाकर क‍िसी ने हत्या कर दी। सोमवार सुबह घर से थोड़े दूर पर मक्के के खेत में शव मिला। इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के स्वजनों ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस टीम शव कब्जे में लेकर सदर पहुंची। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रुपये लेनदेन में हत्‍या की आशंका

मुक्तापुर के गाढा निवासी परमेश्वर चौघरी गांव में ही रामेश्वर जूट मिल में मजदूरी करते हैं। उन्होनें बताया हर दिन की तरह रविवार को मजदूरी करने जूट मिल गया। देर रात करीब 11 बजे काम पूरा कर घर लौटा। देखा की घर से दरवाजे पर ताला लगा था। पत्नी समुद्री देवी के मोबाइल पर फोन किया। उसका मोबाइल फोन स्वीच आफ बता रहा था। आसपास लोगों से जानकारी ली। लेकिन, कोई पता नहीं चला। इसके बाद दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर अंदर कमरे में गया, जहां देखा कि चुल्हे के पास आटा सना हुआ रखा था और वहां कोई वहां नहीं था। रात भर उसके घर आने का इंतजार किया। सुबह ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली। मृतका के गला दबाकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। सूत्रों की मानें तो हत्या के पीछे रुपये के लेन देन के विवाद की चर्चा है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

परमेश्वर की दूसरी पत्नी थी समुद्री

गाढा गांव के वार्ड 07 निवासी परमेश्वर के पहली पत्नी प्रेमशीला देवी का दो वर्ष पूर्व बीमारी से निधन हो गया। इसके बाद समुद्री देवी से दूसरी शादी रचाई। पहली पत्नी के दो लड़का है। बड़ा लडका पप्पू पंजाब में रहकर मजदूरी करता है और छोटा सुबोध कुमार घर पर रहकर मोटिया का काम करता है। सुबोध अपना घर बनाकर माता-पिता से अलग रहता है। परमेश्वर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। चर्चा है कि समुद्री पति के कमाई से रुपये बचाकर गांव घर में लहना लगाने का भी काम करती थी। जिसको लेकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!