Vaishali

दुनियाभर में बिजनेस जर्नलिज्म में छा गए बिहार के मृत्युंजय झा, मिला बड़ा पुरस्कार..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अररिया: अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत जहानपुर गांव निवासी मृत्युंजय कुमार झा को ग्लोब आयल कांफ्रेंस में बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए पुरस्कृत किया गया है। उन्हें ऑयल सीड सेक्टर में विशेष जानकारी के कारण चर्चित गोविंद भाई मेमोरियल अवार्ड आगरा में आयोजित सम्मेलन में नवाज़ा गया है। पुरस्कार के तौर पर 50 हजार रुपये की नकद राशि व ट्राफी मिली है। आगरा के ताज होटल में करीब एक हजार औद्योगिक हस्तियों की मौजूदगी में केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने मृत्युंजय झा को बिज़नेस जर्नलिज्म में बेहतरीन एंकरिंग के लिए सम्मानित किया।

इस अवार्ड के लिए दुनिया भर में अबतक सिर्फ तीन लोगों को चुना गया है। झा के अलावा ये सम्मान गोदरेज इंटरनेशनल लंदन के डायरेक्टर और इंटरनेशनल सिविल सोसायटी ऑर्गेनाइजेशन सालिडरिडेड एशिया के एमडी को मिला है। मृत्युंजय फिलहाल एक निजी मीडिया चैनल के बिजनेस सेक्शन के कमोडिटी एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। झा की इस सफलता पर पूरे जहानपुर गांव में हर्ष का वातावरण है।

गौरतलब है कि मृत्युंजय की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई थी। मुंबई में रहने के बावजूद वे गांव से जुड़े हैं। उन्हें अपनी जन्मभूमि से काफी लगाव है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पुरस्कार को पाकर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पितृपक्ष के अवसर पर यह पुरस्कार अपने दिवंगत पिता स्वर्गीय राजेंद्र मोहन झा को समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, पिता के बदौलत हूं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!