Vaishali

सड़क की समस्या से परेशान आक्रोशित लोगों ने सड़क के लिए किया हंगामा..

समस्तीपुर।
सड़क की समस्या से परेशान प्रखंड के मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड 15 की जनता ने रविवार को आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि मुसरीघरारी थाना के लहरिया टोल हनुमान मंदिर से पश्चिम पीसीसी सड़क जाती है लेकिन बिलट पासवान के घर से मल्लिक टोल तक जाने के लिए लोगों को बरसों से सड़क की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से घर से निकलने के लिए सड़क नहीं है, जिससे खासकर बरसात के दिनों में घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। लेकिन संबंधित पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि का इस ओर अभी तक ध्यान नहीं गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!