Vaishali

समस्तीपुर में फंदे से लटका मिला नई नवेली दुल्हन का शव, अनोखे तरीके से हुई शादी..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर वार्ड 10 स्थित एक घर में शनिवार की रात एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। तलवा जमीन से सटा था। गले पर दबाव का काला चिह्न, छाती पर चोट और पैर पर काला निशान था। वह गांव के ही रामबाबू झा की पत्नी कामिनी कुमारी (19) थी। विवाहिता की मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

बताया गया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर ग्रामीणों ने पांच माह पूर्व एक मंदिर में अंतरजातीय विवाह कराया था। कुछ दिन पूर्व से परिवार में विवाद होने लगा। रविवार सुबह पहले तो गुपचुप तरीके से परिवार में चर्चा शुरू हुई। इसके बाद लोगों को सूचना मिली तो भीड़ जुटी। बाद में मायके वाले भी पहुंचे। रामबाबू झा के कमरे में पंखे से लटका शव देख चौंक गए। मृतका की मां गायत्री देवी की मानें तो ससुराल वालों ने पुत्री की हत्या कर शव को पंखे के सहारे फंदे से लटका दिया। पुत्री के चार महीने की गर्भवती होने की भी बात कही। सूचना पर रोसड़ा एसडीपीओ शिवम कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर हरुणी राम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। एसडीपीओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच सामने आएगा।

पांच माह पूर्व प्रेम प्रसंग में ग्रामीणों ने कराई थी शादी

आलमपुर वार्ड 10 निवासी चंद्रप्रकाश महतो उर्फ चानो महतो की पुत्री कामनी पढ़ाई करने माधोपुर गांव रामबाबू के घर के समीप एक शिक्षण संस्थान में जाती थी। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया। इसके बाद मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ। दोस्तों की मदद से एक मंदिर में शादी करा दी गई। ग्रामीणों ने भी अंतरजातीय शादी को हरी झंडी दे दी थी। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। हाल हीं में पारिवारिक उलझन को लेकर विवाद हुआ। इसे दूर करने की पहल हो रही थी। इस बीच घटना हो गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!