Samastipur

Samastipur :नाबार्ड से केन्द्रीय सहकारिता बैंक को मिलेगा 20 करोड़ का ऋण.

Samastipur। शहर के मोहनपुर स्थित एक सभागार में शनिवार को केन्द्रीय सहकारिता बैंक की वार्षिक आम सभा आयोजित हुई। अध्यक्षता केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने की। संचालन उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह तथा बैंक के लोन वसूली पदाधिकारी श्याम शंकर चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी ने किया। प्रारंभ में बैंक के निदेशकगण एवं अंशधारकों की मौजूदगी में बैंक के अध्यक्ष के कर कमलों द्वारा सहकारिता झंडा फहराया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कार्यक्रम का उद्घाटन सहकारिता बैंक के प्रमंडलीय संयुक्त निबंधक जवाहर सिंह ने किया। बैठक में विगत वार्षिक आम सभा की कार्रवाई की सम्पुष्टि, निदेशक परिषद की बैठकों एवं निदेशक परिषद द्वारा गठित विविध कमेटी की बैठकों की कार्रवाई की सम्पुष्टि, बैंक के वित्तीय वर्ष 2021-22 के वार्षिक प्रतिवेदनों का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2021-22 का तुलन-पत्र एवं आय-व्यय का अनुमोदन व बजट की स्वीकृति तथा विभाग द्वारा सूचीबद्ध सनदी लेखाकार से कराये गए अंकेक्षणो का अनुमोदन किया गया।

मिला 21 लाख रुपये का लाभ

अध्यक्ष ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में बैंक को लगभग 21 लाख रुपये का लाभ प्राप्त हुआ है। बैंक ने विगत दो वर्षों से लगातार लाभ अर्जित किया है। नाबार्ड द्वारा बैंक के निरीक्षण के उपरांत बी ग्रेड दिया गया है। जल्द ही नाबार्ड द्वारा केन्द्रीय सहकारिता बैंक को 20 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य तथा केन्द्र सरकार के सामूहिक प्रयास से पैक्सो को कम्प्यूटरीकृत किया जाना है, जिसकी शुरुआत इसी वर्ष होगी।

ये लोग हुए बैठक में शामिल
बैठक को सहकारिता बैंक के प्रमंडलीय संयुक्त निबंधक जवाहर सिंह, अध्यक्ष विनोद कुमार राय, उपाध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा, प्रबंधक निदेशक मो. शाहनवाज आलम, निदेशक राम उदगार चौधरी, निदेशक राम कलेवर प्रसाद सिंह, निदेशक राम कुमार यादव, निदेशक रामचन्द्र पासवान, निदेशक मनोज कुमार शर्मा, निदेशक प्रवीण कुमार रौशन, निदेशक प्रभा कुमारी, निदेशक अनीता देवी, राकेश कुमार ठाकुर, मिथिला डेयरी के अध्यक्ष उमेश राय, ट्रेड यूनियन नेता एसके निराला, वरीय पदाधिकारी विमलेंद्र कुमार सिंह, मनीष कुमार वर्मा, सुशील कुमार चौधरी, श्याम शंकर चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, संजीव कुमार सुमन, राम विनेश दास, चंदेश्वर कुमार आदि उपस्थित रहे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!