Vaishali

चार संतान और बीमार पति को पालना हुआ मुश्किल तो खुद ई-रिक्शा लेकर निकल गई सरिता,कर दिया कमाल

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वरुण यादव, टेटिया बंबर (मुंगेर)। मुंगेर जिला मुख्यालय से लगभग 45 किमी दूर टेटिया बंबर प्रखंड की भूना पंचायत स्थित मोहराटन गांव की सरिता देवी समाज के लिए नजीर बन गई हैं। जिले की यह पहली महिला हैं, जो ई-रिक्शा चला रही हैं। सरिता प्रखंड की पंचायतों में ई-रिक्शा चलाती हैं। वह गांव के लोगों को बाजार से गांव और बाजार से गांव तक पहुंचाती हैं। इससे हर दिन इन्हें सात से आठ सौ रुपये की आय हो जाती है। इससे इनकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुदृढ़ हो रही है। वह बच्चों को निजी स्कूल भेज रही है। इन्हें देखकर दूसरी महिलाएं भी इस दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

जीविका से बदली किस्मत

सरिता देवी की शादी 2008 में शंकर मांझी से हुई थी। पति साक्षर नहीं हैं। ऐसे में वे बेरोजगार रह गए। वे बीमार भी रहते थे। पैसे की किल्लत के कारण उनके पूरे परिवार को कभी-कभी भूखे रहना पड़ता था। सरिता को दो पुत्र व एक पुत्री है। सरिता पहले जीविका संगठन से जुड़ी। 2021 में ग्राम संगठन सफलता की जीविका कार्यकर्ता सिंधु कुमारी को उन्होंने अपना दुखड़ा सुनाया। सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत सरिता को ई-रिक्शा दी गई। कुछ दिनों में ही इन्होंने ई-रिक्शा चलाना सीख लिया। अच्छी आमदनी होने के बाद बीमार पति का इलाज कराया।

-सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत सरिता को ई-रिक्शा दी गई
-अच्छी आमदनी होने के बाद बच्चों को शिक्षित कर रही है महिला
-सरिता को देखकर दूसरी महिलाएं भी आ रही स्वरोजगार को आगे
महिला-पुरुष के बराबर काम करती है

सरिता देवी का कहना है कि महिलाएं पुरुषों से तो न पहले कम थी और न ही अब है। महिला-पुरुष के बराबर काम करती है। यहीं सोच कर ई-रिक्शा चलाने के लिए पहले आगे आने का निर्णय लिया। अब परिवार का गुजारा अच्छे से हो रहा है। सरिता कहती है कि जब महिलाएं बैंक व अन्य कार्यालयों में कंप्यूटर चला सकती हैं तो सड़क पर ई-रिक्शा चलाने में कोई शर्म महसूस नहीं होनी चाहिए। वह कहती है कि जब से ई-रिक्शा चलाने का काम कर रही है, तब से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है।

अपने कार्य के प्रति लगन और कड़ी मेहनत से वह अन्य अपनी जैसी महिलााओं के लिए प्रेरणा बन रही है। बढ़ती आय को देखते हुए उनका अपने छोटे छोटे सपनों को पूरा करने की उम्मीद जगी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!