Vaishali

अद्भुत प्रेम कहानी का हुआ अंत, प्रेमी-प्रेमिका को पहले से थे 10 बच्‍चे, युवक ने खोला राज..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बांका। बांका के बौंसी थाना क्षेत्र के आदिवासी गांव सिकराडीह में चाकू मारकर व गला दबाकर बाजार के कदरसी टोला के स्व छतीश लैया की पत्नी रीना देवी (45 वर्ष) की हत्या कर दी गई। शव सिकराडीह गांव के बगल स्थित खेत में कीचड़ से सना हुआ मिला। सूचना थानाध्यक्ष अरव‍िंद कुमार राय, अवर निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। महिला के गले में दाग के निशान मिला है।

मौके पर पुलिस ने गले से इयरफोन का तार भी जब्त किया है। इयरफोन का तार टूटा हुआ मिला है। जिससे आशंका जताई जा रही है इयरफोन से महिला की गला दबाई गई है। इस मामले में आरोपित बगडुंबा गांव निवासी अशोक दास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग में अशोक ने महिला की हत्या की है। दोनों को प्रेमी-प्रेमिका बताया है। गिरफ्तार प्रेमी भी जख्मी है। जिसे पुलिस ने रेफरल अस्पताल में उपचार करा कर पुलिस अभिरक्षा में बेहतर उपचार के लिए भागलपुर भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की हत्या किस प्रकार की गई है, स्पष्ट नहीं हो पाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच दोनों कुछ काम से सुबह सिकराडीह गांव गए थे। यहां विवाद होने पर प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू मारकर हत्या कर दी। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। मारपीट के दौरान युवक भी जख्मी हो गया। प्रेमी की पत्नी की मौत पहले हो चुकी है।

दोनों के छोटे-छोटे दस बच्चे हुए अनाथ

अशोक दास को छह बच्चे हैं। वहीं, महिला रीना देवी को भी छोटे-छोटे चार बच्चे हैं। घटना के बाद बच्चों के सिर से मां का छत्रछाया हट गया है। महिला के छोटे-छोटे बच्चे रो रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर हत्या का केस दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!