Vaishali

समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी के रेल यात्र‍ियों के ल‍िए खुशखबरी, स्‍पेशल ट्रेनों का पर‍िचालन जल्‍द

समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत पर्व के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर रक्सौल-हावड़ा-रक्सौल के लिए एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इसके अलावा सियालदह-गोरखपुर के बीच भी एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेगी। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी। बताया कि ट्रेन संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल आगामी एक से 29 अक्टूबर तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार यानी 01, 08, 15, 22 व 29 अक्टूबर को हावड़ा से रात 10 बजकर 55 मिनट में खुलकर अगले दिन दोपहर 2 बजकर 15 मिनट में रक्सौल पहुंचेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल 2 से 30 अक्टूबर तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार यानी 02, 09, 16, 23 व 30 अक्टूबर को रक्सौल से दिन के 3 बजकर 45 मिनट में खुलकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव हावड़ा और रक्सौल के बीच अप व डाउन दिशा में बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी स्टेशनों पर होगा। इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 06 एवं सामान्य श्रेणी के 06 कोच व ब्रेकभान के 02 कोच होंगे।

शाहपुर पटोरी होकर परिचालित होगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल

ट्रेन संख्या 03131 सियालदह-गोरखपुर पूजा स्पेशल 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार यानी 02, 09, 16, 23 व 30 अक्टूबर को सियालदह से रात 11 बजकर 5 मिनट में खुलकर अगले दिन सोमवार को 5 बजकर 20 मिनट में गोरखपुर पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 03132 गोरखपुर-सियालदह पूजा स्पेशल 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार यानी 03, 10, 17, 24 व 31 अक्टूबर को गोरखपुर से शाम 6 बजकर 55 मिनट में खुलकर अगले दिन दोपहर 1 बजकर 30 मिनट में सियालदह पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव सियालदह और गोरखपुर के बीच अप व डाउन दिशा में नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, सिवान व भटनी स्टेशनों पर होगा। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 12 एवं ब्रेकभान के 02 कोच होंगे

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!