Vaishali

नगर निकाय चुनाव:दलसिंहसराय में 3, पटोरी में 29 व रोसड़ा में 9 प्रत्याशियाें ने दाखिल किया नामांकन

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर ।
नगरपालिका आम चुनाव 2022 के पहले चरण के नामांकन का गुरुवार को पांच दिन बीत जाने के बाद अब तक कटे एनआर का 20 फीसदी नामांकन ही हो पाया है। इससे आगामी तीन दिनों शुक्रवार, शनिवार व सोमवार (नामांकन का अंतिम दिन) को नामांकन को लेकर अधिक भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। बताया गया कि पांचवें दिन एसडीओ कार्यालय पर ताजपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद के लिए एक उम्मीदवार व पार्षद के लिए 18 उम्मीदवार ने नामांकन किया।

अब तक मुख्य पार्षद के लिए दो व पार्षद के लिए 24 नामांकन हुए हैं। जबकि उप मुख्य पार्षद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ है। इसी प्रकार पीजीआरओ सदर कार्यालय पर सरायरंजन नगर पंचायत के मुख्य व उप मुख्य पार्षद के लिए अब तक कोई नामांकन नहीं हुआ है। जबकि पार्षद के लिए गुरुवार को 10 नामांकन हुए। बताया गया कि ताजपुर में अब तक 212 व सरायरंजन में 172 एनआर कटाए जा चुके हैं। एसडीओ सदर सह ताजपुर नप चुनाव आरओ आरके दिवाकर ने बताया कि अब तक 212 एनआर कटाए जा चुके हैं। जबकि 26 नामांकन हुए हैं। आगामी तीन दिनों में अत्यधिक भीड़ होने की संभावना है।

दलसिंहसराय में तीन अभ्यर्थियों ने वार्ड पार्षद पद के लिए कराया नामांकन, 16 लोगाें ने कटाई नाजिर रसीद

दलसिंहसराय | नगर परिषद दलसिंहसराय के 28 वार्डों के पार्षदों का निर्वाचन को लेकर गुरुवार को तीन अभ्यर्थियों ने वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन कराया। निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 से निसार अहमद की पत्नी सैरून निशा,वार्ड संख्या 18 से अशोक शर्मा के पुत्र अजय शर्मा,वार्ड संख्या 23 से दिलीप राम की पत्नी रिंकू देवी ने नामांकन करवाया। वही विभिन्न पदों के लिए आज कुल 13 नाजिर रसीद कटावाया गया। इस दौरान अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार,सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह दलसिंहसराय बीडीओ प्रफुल चन्द्र प्रकाश,विद्यापतिनगर बीडीओ प्रकृति नयनम,अंचल अधिकारी दलसिंहसराय राजीव रंजन,अजय कुमार निर्वाचन प्रशाखा के रौशन कुमार,नवीन कुमार उपस्थित थे।

रोसड़ा में मुख्य पार्षद के लिए तीन, उपमुख्य पार्षद के लिए एक ने भरे पर्चे

रोसड़ा | नगर परिषद चुनाव को लेकर गुरुवार को 26 वार्डों में पार्षदों के निर्वाचन को लेकर मुख्य पार्षद के पद के लिए 3 प्रत्याशी शाल्वी रानी,लक्ष्मी देवी,नीलम कुमारी ने नामांकन किया। वहीं उप मुख्य पार्षद के लिए रेणू देवी व पार्षद के लिए 5 प्रत्याशी वार्ड 12 से सत्येंद्र कुमार नायक,वार्ड 17 से सुरेश सहनी,वार्ड 15 से सोना देवी,वार्ड 13 से पिंकी देवी,वार्ड 03 से पूजा कुमारी ने नामांकन किया। वहीं रोसड़ा नप मुख्य पार्षद के लिए 01 प्रत्याशी रोसड़ा नगर परिषद व माहे सिघिंया नगर पंचायत सहित टोटल वार्ड पार्षद के लिए 42 प्रत्याशियों ने नाजिर रसीद कटवाया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!