Patna

विभूतिपुर: आपका बुक बैंक को मिला रिवोल्यूशन हीरोज ऑफ बिहार अवार्ड

विभूतिपुर। प्रखंड के नरहन स्थित आपका बुक बैंक सह नि:शुल्क पाठशाला को पटना के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम बिइंग हेल्पर्स फाउंडेशन ने समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए रिवोल्यूशन हीरोज ऑफ बिहार अवार्ड से सम्मानित किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

टीम के संस्थापक पांडव कुमार राय ने इस सम्मान को टीम के कोर सदस्य और सभी शुभचिंतक को समर्पित किया है। कहा कि टीम बिहार के 38 जिले के टीम मिलकर एक नए नए बिहार का निर्माण करने में आगे काम करेंगी। बताते चलेंकि बुक बैंक से जरूातमंदों को नि:शुल्क बुक दिया जाता है। प्रथम कक्षा से पंचम कक्षा तक निशुल्क पाठशाला भी चलाया जाता है। सम्मान समारोह में 38 जिले से 120 समाजसेवी टीम और युवा को आमंत्रित किया गया था। चीफ गेस्ट अंशुल होम्स के मैनेजमेंट डायरेक्टर राहुल सिंह और पत्रकार मनीष कश्यप, दिनेश जी थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!