मुजफ्फरपुर में भीड़ का इंसाफ, साइकिल चोरी के आरोप में कपड़ा फाड़कर पीटा फिर थूक चटवाया
बिहार के मुजफ्फरपुर में मानवता को तार-तार करने वाली घटना सामने आयी है। जिले के जीरोमाइल क्षेत्र में साइकिल चोरी के आरोप में स्थानीयों ने अधेड़ उम्र के व्यक्ति के कपड़े फाड़कर जमकर पिटाई की। अहियापुर थाने से 200 मीटर की दूरी पर साइकिल चोरी के प्रयास के आरोप में भीड़ ने बेरहमी से पीटा।
पिटाई के बाद थूक चटवाया
भीड़ ने व्यक्ति की जमकर पिटाई की। जिसके चलते उसके कपड़े फट गये। भीड़ ने नंगा करके घुमाने की कोशिश भी की। अंत में अधेड़ को थूक चटवा कर अधेड़ को छोड़ा गया। लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया।
दवा खरीदने आया था व्यक्ति
अधेड़ का कहना है कि वह गांव से दवा खरीदने जीरोमाइल आया था। गलती से एक साइकिल पर टेक लगाकर खड़ा हो गया था। जिसके बाद भीड़ ने बेरहमी से उसे पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।
थाने में नहीं दर्ज कराया मामला
अहियापुर थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत थाने में नहीं की गई है। पुलिस अधेड़ व्यक्ति की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराने का इंतजार कर रही है। वायरल वीडियो में अधेड़ की पिटाई कर रहे युवकों को चिह्नित किया जा रहा है। ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
