Vaishali

समस्‍तीपुर ज‍िले में हादसा, ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत दो जख्मी

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्‍तीपुर। पटोरी थाना क्षेत्र स्थित गोरगामा घाट पुल के समीप चकसीमा जाने वाली सड़क पर मंगलवार को एक ट्रैक्टर के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चालक सहित अन्य दो बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी की चिकित्सा पटोरी के अनुमंडलीय अस्पताल में कराई जा रही है। मृतक की पहचान समस्तीपुर के धुरलख निवासी दुलारचंद पासवान के पुत्र लक्ष्मण पासवान (50) के रूप में की गई है। पटोरी के संग्रामपुर हथरुआ गांव स्थित अपने दामाद घुनटुन पासवान के यहां रह रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह ट्रैक्टर चलाने का काम करता था।

जख्मी में एक संग्रामपुर हथरुआ निवासी कारी चौधरी उर्फ प्रेम प्रकाश चौधरी तथा रुपौली निवासी शिवनाथ पासवान की चिकित्सा पटोरी के अनुमंडलीय अस्पताल में कराई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रैक्टर संग्रामपुर निवासी प्रेम प्रकाश चौधरी का था जो स्वयं ट्रैक्टर चला रहा था। संग्रामपुर से वह चकसीमा कृषि कार्य के लिए जा रहा था इसी क्रम में ट्रैक्टर बाया नदी के किनारे संतुलन बिगड़ जाने के कारण नदी में गिर पड़ा और उस पर सवार तीनों उस ट्रैक्टर से दब गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग काफी संख्या में वहां पहुंचे और ट्रैक्टर को सीधा कर उन्हें निकाला। लखींद्र पासवान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई शेष लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सा चल रही है। पटोरी थाना पुलिस दरोगा जवाहरलाल राम के नेतृत्व में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वाहन की ठोकर बाइक सवार दो जख्मी

कल्याणपुर। थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली स्टेट हाईवे 50 पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों गंभीर रुप से जख्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर लाया गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज लहेरियासराय बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। जख्मियों की पहचान भगवानपुर निवासी चरित्र राम के 24 वर्षीय पुत्र ललित कुमार और मनजीत राम के 28 वर्षीय पुत्र सुनील राम के रूप में की गई है। प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डा.बी के ठाकुर ने यह जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!