मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान:पुसा विश्वविद्यालय का अलर्ट, दो-तीन दिनों तक जारी रहेगी बारिश..
समस्तीपुर।
समस्तीपुर के राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने 14 सितंबर से लेकर 18 सितंबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इस अवधि में अगले 3 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान में बताया गया है कि इस अवधि में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। 2 से 3 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा।
उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कुछ स्थानों पर मध्यम से थोड़ा अधिक भी बारिश होने का अनुमान है ।इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है ।जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का उम्मीद है।
पूर्वानुमान अवधि में औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 2 दिनों तक पुरवा हवा तथा उसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना है सापेक्षता स्वामी 90 से 95% तथा दोपहर में 60 से 75% रहने की उम्मीद है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
