Vaishali

दलसिंहसराय:क्लास में बैठने के विवाद में दाेस्त बनेे दुश्मन, विश्वजीत का गला रेता, गंभीर..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर ।
दलसिंहसराय अनुमण्डल के अंगारघाट थाने के चैता गांव में सोमवार दोपहर चैता हाई स्कूल के नवम वर्ग के एक छात्र को दोस्तों ने ही गला काट डाला। छात्र इसी गांव के सुनील पांडेय का पुत्र विश्वजीत कुमार(14) बताया गया है। छात्र को गंभीर स्थिति में परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके से खून से लगा एक उजले रंग का शर्ट के अलावा लाल रंग का एक जाेड़ी हवाई चप्पल बरामद किया है। माना जा रहा है कि शर्ट विश्वजीत का गला काटने वाले छात्र का है। जो घटना के बाद पकड़े जाने के डर से झाड़ी में ही शर्ट को छोड़ कर फरार हो गया। एसपी हृदयकांत ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया गया है कि विश्वजीत रोजाना की तरह सुबह स्कूल जा रहा था। इसी दौरान स्कूल के पास उसे चार लड़कों ने उसे घेर लिया। दो लड़के स्कूल का ही छात्र है। जिसे यह पहचानता है। जबकि दाे छात्र को नहीं पहचानता है।

जख्मी छात्र की मां ने कहा- 15 दिन पहले भी लड़कों ने फाड़ी थी किताब

जख्मी छात्र की मांग रिंकू देवी ने कहा कि 15 दिन पूर्व विश्वजीत का वर्ग में बैठने को लेकर क्लास के ही साथी से विवाद हो गया था। इस समय छात्रों ने उसकी बैग व किताब फाड़ दी थी। उस समय यह बच्चों के बीच छोटा विवाद मान कर चुप रह गई। जबकि विश्वजीत ने उस समय स्कूल में छात्रों के बारे में शिकायत की थी। स्कूल प्रशासन को उस समय कार्रवाई करनी चाहिए थी। अगर उस समय कार्रवाई की गई होती तो आज घटना नहीं होती। रिंकू देवी के अनुसार घटना में शामिल छात्र चैता गांव के ही रहने वाले हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची अंगारघाट पुलिस ने स्कूल के पीछे मकई के खेत से खून लगा एक उजले रंग का शर्ट के अलावा एक जोड़ी लाल रंग का हवाई चप्पल बरामद किया है। माना जा रहा है कि शार्ट व चप्पल घटना में शामिल युवक का है। पुलिस दोनों सामान जब्त कर अपने साथ ले गई।

3 आरोपियों ने मुंह दबा स्कूल के पीछे मकई के खेत में दिया अंजाम

तीनों ने उसका मुंह दबा कर जबरन स्कूल के पीछे मकई के खेत की ओर ले गए। वहां तीनों ने मिलकर पहले इसकी पिटाई की। फिर तीनों लड़कों ने इसे जमीन पर पटक दिया व चाकू से गला रेत दिया। एक बाइक पर ही बैठा रहा। इस दौरान वह किसी तरह लड़कों के चंगुल से मुक्त होकर स्कूल में भागा। खून से लथपथ छात्र को देख हेडमास्टर ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!