मां ने पैसे देने से किया मना,तो कलयुगी बेटे ने चाकू गोदकर मार डाला, बिहार में शर्मसार करने वाली घटना..
सीतामढ़ी। नशे की लत में जीवन को नर्क बनाने के जद्दोजहद ने एक पुत्र को जन्म देने वाली मां का हत्यारा बना दिया। पढ़ाई और काम धंधे को चौपट कर सुबह से शाम तक नशापान करने की फिराक में लोगों को ठगना, सामान को चुराकर बेचना आदत हो गई थी। पैसे के जुगाड़ करने के लिए मेहनत करने की जगह गलत काम करना उसे ज्यादा आसान लगता था। इसके अलावे घर से पैसे मांगने पर लंबे समय से कलेश होना आम हो गया था।
मां ने नालायक और नशेड़ी बेटे को कुछ समय से पैसे देना शख्त तौर पर बंद कर दिया था। बेटे में इस बात की खुन्नस पलने लगी। शनिवार को नशे की तलब और मां के लिए गुस्से ने बेटे ने उसकी हत्या कर दिया।
हत्या कर शिवहर को फरार
मेहसौल ओपी क्षेत्र अंतर्गत राजोपट्टी शिव मंदिर रोड में नशेड़ी बेटे ने पैसे के लिए अपनी मां मीना देवी को चाकू गोदकर मार डाला है। वह 20 हजार रुपये मांग रहा था। सब्जी बेचकर गुजारा करने वाली महिला के पास इतने पैसे कहां से आते इसलिए उसने बेटे की डिमांड पूरी नहीं की। लिहाजा, शख्स ने नशे में धुत होकर रविवार सुबह अपनी मां को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया जब वह सब्जी बेचने फेरी पर निकली थी। रास्ते में हत्या कर वह भाग निकला। लहूलुहान महिला सड़क पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इतला किया। इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने आरोपी बेटे चुनचुन साह को रीगा में खैरवा पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार ने बताया कि नशे में धुत होकर उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी का कहना है कि वह चार-पांच दिनों से पैसे की मांग कर रहा था, लेकिन आर्थिक लाचारी के चलते महिला 20 हजार रुपये देने में सक्षम नहीं थी। मृतक मीणा देवी की हत्या उसके पुत्र चुनचुन साह ने सुबह 5 बजे के करीब चाकू मारकर कर दी है। मीना देवी के पति की मृत्यु हो चुकी है। पति की मौत के बाद मीना के कंधे पर ही परिवार का भरण-पोषण था। उसके दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं। ज्येष्ठ पुत्र मुंबई में रहता है एवं आरोपी चुनचनु छोटा पुत्र है। महिला राजोपट्टी स्थित शिव मंदिर के समीप डेरा लेकर रह रही थी। वह मूलरूप से डुमरी मेजरगंज की रहने वाली थी। हत्या के बाद पुत्र फरार हो गया। घर में उसकी पत्नी व बच्चे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
