Vaishali

पश्चिम चंपारण में रेल हादसा, पटरी से उतरी हमसफर एक्सप्रेस की दो बोगी, मची चीख-पुकार

समस्तीपुर।
बगहा ।नरकटियागंज- गोरखपुर रेलखंड के हरिनगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को चंपारण हमसफर एक्सप्रेस की दो बोगी बेपटरी हो गई। हालांकि स्टेशन पर क्रासिंग होने के कारण ट्रेन की स्पीड कम थी, जिसके चलते बड़ा हादसा हाेने से टल गया। सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकले। जिस कारण सप्तक्रांति ट्रेन के परिचालन में देरी हुई।घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना शनिवार दोपहर तीन बजकर 10 मिनट की है। हरिनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर मुजफ्फरपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली अप सप्तक्रांति 12557 खड़ी थी। तभी दिल्ली से चलकर कटिहार तक जाने वाली डाउन 15706 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। इसी क्रम में एसी बोगी से सटी दो बोगी एस वन और एस टू के पहिए पटरी से उतर गए। ट्रेन की रफ्तार धीमी थी। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को सुरक्षित रोक लिया। इस घटना से अफरातफरी मच गई। जिसके कारण सप्तक्रांति भी करीब एक घंटे 15 मिनट विलंब से चार बजकर 15 मिनट के बाद खुली। इस दौरान हमसफर के यात्रियों को ब्रांद्रा एक्सप्रेस से रवाना कराया गया।शाम छह बजे तक हमसफर स्टेशन पर ही खड़ी थी। स्टेशन अधीक्षक रितेश कुमार ने बताया कि इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई है। तकनीकी टीम पहुंचने वाली है। मौके पर पहुंचे नरकटियागंज रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर मो सलीम ने बताया कि दुर्घटना की विभागीय जांच होगी। बताते चलें क‍ि इससे पहले पश्‍च‍िम चंपारण के बेत‍िया में भी नौ अगस्‍त 2021 को एक बड़ा रेल हादसा टल गया था ।

जांच के लिए पहुंचे समस्तीपुर के डीआरएम, घटनास्थल का किया निरीक्षण

हमसफर एक्सप्रेस की दो बोगियों के पटरी से उतरने के कारणों की जांच के लिए शनिवार की रात समस्तीपुर के डीआरएम आलोक अग्रवाल, सीनियर डीओएम रोशन कुमार, सीनियर डीईएन आरएन झा विशेष सैलून से पहुंचे। अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली और निर्देश दिए। इस दौरान पटरी के धंसे हिस्से का भी मुआयना किया। बोगी की भी जांच की। हालांकि अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बता दें कि डाउन हमसफर एक्सप्रेस जो दिल्ली से चलकर कटिहार तक जाती है। दोपहर 3:10 पर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने ही वाली थी कि, स्टेशन के पास ही उसके एस वन और एस टू बोगी पटरी से उतर गई। जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि स्पीड कम होने के कारण कोई भी हताहत नहीं हुआ। चालक की सूझबूझ से ट्रेन को सावधानी से रोक दिया गया। अभी का हाल यह है कि दोनों बोगियों को काटकर बाकी ट्रेन को कटिहार के लिए रवाना कर दिया गया है। अधिकारी और कर्मी जमे हैं। रेल मेडिकल वैन और एआरटी की टीम मौके पर मौजूद है। लाइन नंबर एक व चार खाली है। जिससे अन्य ट्रेनों के परिचालन में किसी तरह की दिक्कत नहीं है।

हेल्पलाइन नंबर

हरिनगर – 7979789404

नरकटियागंज – 7206936798

समस्तीपुर -9771428963

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!