Vaishali

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से मिली 6 विदेशी युवतियां, दिल्ली में क्या करवाना चाहते थे पकड़े गए दो युवक

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आनलाइन डेस्क, भागलपुर: बिहार से घुसपैठ संबंधित इनपुट लगातार सुरक्षा एजेंसी को मिलता रहा है। छापेमारी भी की जाती रही है और अभी भी ये कार्रवाई जारी है। केंद्र सरकार की नजरें इस पूरे मामले में हैं। इधर, बिहार से विदेशी लड़कियों की बरामदगी भी हो रही है। 30 अगस्त को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से दो युवकों के साथ 6 लड़कियों को पकड़ा गया। ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी दिल्ली में लड़कियां गिरफ्तार की गई थीं, जो उज्बेकिस्तान की बताई गईं। लेकिन इस बार संपर्क क्रांति ट्रेन से मिलीं लड़कियों की पहचान रोहिंग्या बताई जा रही हैं। मामले में पूछताछ के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं।

बिहार से लेकर दिल्ली और जम्मू-कश्मीर तक नेटवर्क की बात निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, ऐसी जानकारी मिली है कि युवतियों के साथ पकड़े गए दो युवकों में से एक जम्मू-कश्मीर में बतौर बिजली मिस्त्री काम करता था। वहीं दूसरा 6 साल तक पश्चिम बंगाल की दमदम जेल में सजा काट चुका है। दोनों ह्यूमन ट्रैफेकिंग कर रहे थे। कहा जा रहा है कि ये लड़कियों का सौदा दिल्ली में करने वाले थे। एक लड़की की कीमत 10 से 12 हजार रुपये तय की गई थी।

दिल्ली में क्या करती ये लड़कियां?

आठ संदिग्धों की बरामदगी के बाद रेल एसपी डा. एसके भारती ने कहा कि रेलवे इंटेलीजेंस को मिले इनपुट के बाद ये कार्रवाई की गई। दोनों युवक म्यांमार से रोहिंग्या युवतियों को गुवाहाटी से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बैठाकर दिल्ली ले जाने वाले थे। छापेमारी दोनों मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि इन्हें दिल्ली किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

रेल पुलिस ने शक जाहिर किया कि इन युवतियों को दिल्ली में घरेलू काम कराने या देह व्यापार में ढकेलने की नीयत से ले जाया जा रहा था। लेकिन अभी इसपर भी मुहर नहीं लगी है।
मामले से पूर्वोत्तर के रास्ते बांग्लादेश के रिफ्यूजी कैंप से म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों के देश के विभिन्न भागों में घुसपैठ की बात भी सामने आई है।
जानकारी मुताबिक, लड़कियों के पास से फर्जी आइडी बरामद की गई है। युवकों के पहचान पत्र भी फेक हैं।
सीमांचल से हो रही घुसपैठ

बिहार-पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से लगातार घुसपैठ की खबरें सामने आ रही हैं। यहीं से मानव तस्करी भी की जा रही है। इस बाबत हाल फिलहाल में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। इस लिहाज से खुले सीमा क्षेत्र पर सतर्कता बढ़ाई गई है। यहां ये भी बता दें कि पशु तस्करी, बैन कीमती लकड़ियां समेत कई चीजों की तस्करी भी होती आई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!