Vaishali

एक्शन में सिंघम: सहरसा में जाम छलकाने और कालगर्ल के साथ दिखे दारोगा-जमादार बर्खास्त

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सहरसा: शराब और कालगर्ल मामले में कोसी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक शिवदीप लांडे ने एक दारोगा और एक जमादार को सेवा से बर्खास्त कर दिया। दोनों पुलिस पदाधिकारी का शराब और कालगर्ल से संबंधित वीडियो वायरल हुआ था। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए डीआइजी ने बताया कि सहरसा सदर थाना के तात्कालीन थानाध्यक्ष पुअनि जयशंकर प्रसाद का शराब और कालगर्ल के साथ मस्ती का वीडियो 21 जनवरी 2022 को वायरल हुआ था। वायरल वीडियो की जांच एसपी द्वारा कराने पर वीडियो को सही पाते हुए उन्हें निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई चलाने का आदेश दिया गया था।

पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने आरोपित पुअनि जयशंकर प्रसाद के विरुद्ध संचालित विभागीय कार्रवाई में संचालनोपरांत दोषी पाते हुए सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा की गई थी। बिहार में पूर्ण शराबबंदी रहने के बाद भी तात्कालीन थानाध्यक्ष पर लगाये गये आरोपित की समीक्षा करते हुए एसपी के मंतव्य को सही पाते हुए इन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

डीआइजी ने बताया कि 25 फरवरी 2022 को एक अन्य वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें नवहट्टा थाना में पदस्थापित जमादार उदयनाथ शर्मा रात्रि गश्ती के दौरान सरकारी वाहन को सुनसान स्थान पर रोककर कुछ अन्य लोगों के साथ शराब का सेवन किया जा रहा था। जबकि बिहार की पुलिसिंग पर सवाल उठाते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ असंसदीय भाषा का प्रयोग किया जा रहा था।

वायरल वीडियो की सत्यता की जांच एसपी लिपि सिंह ने करते हुए उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई संचालन का आदेश दिया था। संचालित कार्रवाई में उन्हें दोषी पाते हुए एसपी ने उन्हें बर्खास्त करने की अनुशंसा की थी। समीक्षा में आरोप को सही पाते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!