Vaishali

Guest Teacher Vacancy : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में 6 विषयों में रखे जाएंगे 73 अतिथि शिक्षक

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना।
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में छह विषयों में 73 अतिथि या अंशकालिक शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरके सिंह की अध्यक्षता में 14वीं सिडिंकेट की बैठक बुला कर नियुक्ति प्रक्रिया की गयी।

बैठक में छह विषय हिन्दी, अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित और वाणिज्य में अतिथि शिक्षक नियुक्त हुए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा चयन समिति का गठन किया गया। इसमें हिन्दी में 25 रिक्त पदों की जगह 19 शिक्षक नियुक्त हुए। वहीं अंग्रेजी में पांच, भौतिकी में 12, रसायन शास्त्र में 22 अतिथि शिक्षक नियुक्त हुए। गणित में 14, वाणिज्य में एक अतिथि शिक्षक का चयन हुआ। परिणाम की घोषणा कुलसचिव डॉ. जितेंद्र कुमार ने बैठक के दौरान की।

ज्ञात हो कि छह विषयों में 168 रिक्तियां थी, जिसमें 73 पदों पर अतिथि शिक्षक रखे गये। साक्षात्कार के माध्यम से अतिथि शिक्षक की नियुक्ति हुई है। कुलपति प्रो. आरके सिंह ने कहा कि बहुत जल्द ही पोस्टिंग की जाएगी। इसके अलावा सिंडिकेट की बैठक में पीएचडी में पंजीकृत होने की अनुमति भी दी गई। कुलपति प्रो. आरके सिंह ने बताया कि मगध विश्वविद्यालय के एलायड विषय के 38 विद्यार्थी हैं जो कंप्यूटर साइंस, एलएसडब्ल्यू, प्रबंधन तथा इलेक्ट्रॉनिक्स विषय की पीजी स्तर की पढ़ाई न होने के कारण और विश्वविद्यालय बंट जाने के कारण अभी तक पंजीकृत नहीं हो सके। इन्हें अब मौका दिया जाएगा। शेष विषयों में चयन प्रक्रिया के बाद सिंडिकेट की प्रत्याशा में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। अगली बैठक में सिंडिकेट से स्वीकृति प्राप्त कर ली जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!