Vaishali

हसनपुर थाना के आतापुर गांव में शराब के धंधेबाजों ने युवक को गोली मार किया जख्मी

समस्तीपुर।
हसनपुर थाना के आतापुर गांव में शराब के धंधेबाजों ने एक युवक को गोली मार जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को हसनपुर से बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जख्मी युवक की आतापुर के गांव के लालटून चौपाल के रूप में पहचान की गयी है। रोसड़ा डीएसपी सहियार अख्तर ने बताया कि युवक को गोली मार जख्मी करने की घटना की जांच शुरू कर दी गयी है। जख्मी युवक जिन लोगों को मामले में आरोपी बता रहा है वे पूर्व से शराब के धंधे से जुड़े हुए हैं। पुलिस पूर्व में भी उनलोगों के यहां छापेमारी की गयी थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस संबंध में जख्मी युवक लालटून ने बताया कि वह शनिवार को अपने सहयोगी राकेश के साथ दिन में करीब दस बजे बाइक से हसनपुर थाना जा रहा था। उसी दौरान गांव में स्कूल स्थित बांसवाड़ी के समीप बाइकों पर सवार आधा दर्जन लोगों ने उसे घेर कर गोली चलानी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली उसके बांए पैर में लगी। वहीं तीन से चार गोली बाइक में लगी। वह बाइक के पीछे बैठा था। गोलीबारी में बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया। जख्मी युवक ने बताया कि उसे दो दिन पहले धमकी दी गयी थी।

इस संबंध थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि दो दिन पूर्व भगौत गांव में गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसको लेकर युवकों का आपस में विवाद चल रहा था। आतापुर गांव में हुए गोलीबारी की घटना के साथ उसकी भी छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि जख्मी युवक स्कूल के समीप गोलीबारी की घटना बता रहा है, लेकिन इसकी स्थानीय लोग पुष्टि नहीं कर रहे हैं। जिससे पुलिस पता लगाने में जुटी है कि युवक को कहां गोली मारी गयी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!