New To India

उदयपुर जा रहे इंडिगो विमान के इंजन में वाइब्रेशन, वापस लैंड हुआ दिल्ली

नई दिल्ली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उदयपुर जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट के एक इंजन में कंपन होने के बाद फ्लाइट की दिल्ली हवाई अड्डे पर वापसी करानी पड़ी। बता दें कि एक दिन पहले, नासिक जाने वाली एक स्पाइसजेट की उड़ान को टेकऑफ के तुरंत बाद एक “ऑटोपायलट” में दिक्कत महसूस हुई थी, जिसके बाद इस फ्लाइट की भी दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमान लैंड हो गया है। डीजीसीए इस घटना की जांच करेगा। बृहस्पतिवार को इस तरह की यह दूसरी घटना है जब कोई विमान तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली हवाईअड्डे पर लौटा है।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से उदयपुर जा रहा इंडिगो का ए320 नियो विमान उड़ान के दौरान दूसरे इंजन में कंपन के बाद वापस लौट गया। अधिकारी ने अनुसार, विमान सुरक्षित उतर गया है और उसे खड़ा कर दिया गया है। डीजीसीए घटना की विस्तृत जांच करेगा।

इससे पहले दिन में, स्पाइसजेट का एक विमान दिल्ली से नासिक के लिए रवाना हुआ था। ‘ऑटोपायलट’ में दिक्कत के कारण यह बीच से ही लौट आया। डीजीसीए इस घटना की भी जांच करेगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!