Patna

राजद ने तेजस्वी यादव का मोबाइल नंबर किया जारी, कहा- सावधान रहें..

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नाम पर फ्रॉडगिरी हो रही है। यह हम नहीं बल्कि राजद की ओर से फेसबुक पर एक पोस्ट जारी कर बताया गया है। दरअसल, गुरुवार को राजद के आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट जारी किया गया है। पोस्ट के जरिए बताया गया है कि राजद और तेजस्वी यादव से 9334302020, 9122999324 और 9334302003 मोबाइल नंबर पर whatsapp के माध्यम से कोई भी जुड़ सकता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

फेसबुक पर जारी पोस्ट में आगे बताया गया है कि इनके अलावा अपने आप को राष्ट्रीय जनता दल या तेजस्वी यादव का मोबाइल नंबर बताने वालों से जुड़ने से बचें। अलग-अलग नंबरों से लोग ऐसा दावा किया जा रहा है। ऐसे किसी भी झांसे में फंसने से बचें। ये आपकी निजता या सुरक्षा के लिए खतरा ही हो सकते हैं, किसी ऑनलाइन फ्रॉड या अफवाहबाज़ी का भी आपको शिकार बनाया जा सकता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!