Vaishali

Bihar News; दो बच्चों को लेकर पत्नी प्रेमी संग फरार, पति- फोटो लेकर कह रहा- अब भी आ जाओ..

गोपालगंज। थावे थाना क्षेत्र के थावे शिव स्थान गांव निवासी नंदजी गिरी की पत्नी छह माह पूर्व दोनों बच्चों को अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। पत्नी व बच्चों की तलाश में छह माह से पति दर-दर भटक रहे हैं। इस दौरान युवक ने पुलिस से लेकर महिला हेल्प लाइन तक का सहारा लिया। उन्हें कहीं से कोई मदद नहीं मिल सकी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जाता है कि थावे थाना क्षेत्र के शिव स्थान गांव निवासी स्व. काशी गिरी के पुत्र नंदजी गिरी जब 10 वर्ष के थे तो उनकी मां और पिता की मौत किसी बीमारी के कारण हो गई थी। भाइयों द्वारा उनकी मदद न करते देख उनकी बहन अपने साथ मुंबई लेती गई। इस दौरान नंदजी गिरी का भरण पोषण उनकी बहन के द्वारा ही किया गया। बाद में वह अपने गांव लौट कर फेरी पर सामान बेचने लगे। करीब आठ साल पूर्व उचकागांव प्रखंड के रघुनंदनपुर गांव निवासी शैलेंद्र महतो की पुत्री ममता कुमारी के साथ वे प्रेम करने लगे। प्रेम-प्रसंग के बाद दोनों ने एक-दूसरे का होने के लिए कोर्ट से शादी की। नंदजी गिरी को लगा कि अब उनकी जिंदगी की गाड़ी सही से चलेगी। इस बीच महिला ने दो बच्चों ने जन्म दिया। वर्तमान में छह साल की बेटी सिवानी व पांच साल का बेटा शिवा है।

इस दौरान नंदजी गिरी अपने पूरे परिवार को लेकर मुंबई चले गए। कुछ दिन कार्य करने के बाद फिर से अपने गांव पहुंच गए। गांव में वह कुछ दिन रहने के बाद अपनी पत्नी ममता देवी व बच्चों को छोड़कर मजदूरी करने के लिए मुंबई चले गए। इसी बीच उनकी पत्नी का किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। उनकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गई।

जब इसकी जानकारी नंदजी गिरी को मिली तो वह वापस अपने गांव पहुंच गए। अपनी पत्नी व बच्चों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान नंदजी गिरी ने पुलिस से लेकर महिला हेल्प लाइन पहुंच कर अपनी पत्नी व बच्चों को खोजने की विनती की, लेकिन कहीं से कोई सहायता नहीं मिली। नंदजी गिरी ने बताया कि मुझे अपने बच्चों की काफी याद आ रही है। अगर मेरी पत्नी आ जाए तो मैं अभी भी उसे रखूंगा व जो हुआ है उसे एक सपने की तरह भूल जाऊंगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!