Vaishali

Bihar Weather: राजधानी पटना के आसपास छाए रहेंगे बादल, 20 जिलों में अच्‍छी वर्षा का पूर्वानुमान.

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना। Bihar Weather News: प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ते ही वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि हुई है।  पिछले 24 घंटाें के दौरान किशनगंज के बहादुरगंज में सर्वाधिक वर्षा 105.6 मिमी दर्ज की गई। अन्य इलाकों में भी अच्‍छी वर्षा के कारण खेती-किसानी को लाभ मिला है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश के सीमांचल इलाकों में अगले दो दिनों तक अच्‍छी वर्षा की उम्‍मीद है वहीं 20 जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा  होगी। जबकि पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले के एक या दो जगहों पर बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। राजधानी समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक दो जगहों पर सामान्य स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है।

गर्मी से परेशान रहे कई जिलों के लोग

मौसम विज्ञानी की मानें तो मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी से होकर गुजर रहा है। इसके प्रभाव से राजधानी समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर एवं उत्तरी भागों के अनेक स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर चढ़ने के साथ 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मंगलवार को राजधानी समेत प्रदेश के गया, औरंगाबाद, नवादा, बांका, सिवान, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, दरभंगा, सुपौल, फारबिसगंज जिले के तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

इन इलाकों में हुई वर्षा: किशनगंज के बहादुरगंज में 105.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं संदेश में 84.4, झंझारपुर में 75, बिक्रम में 64.2, तैबपुर में 60, परबत्ता में 54.4, कटिहार में 52.8, हलसी में 43.2, अमरपुर में 40.2, किशनगंज में 36.8, बरारी में 36.6, कुरसेला में 35, रूपौली में 33.2, बिहपुर में 32.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

पटना 34.8
गया 34.7
भागलपुर 33.0
मुजफ्फरपुर 31.8
औरंगाबाद 34.1
नवादा 35.7
दरभंगा 33.8
बेगूसराय 34.7
रोहतास 32.8
नालंदा 35.0
बांका 35.3
वैशाली 34.8
(अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में )

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!