Samastipur

दलसिंहसराय के लाल डॉ आनंद कुमार को राष्ट्रीय लेख प्रतियोगिता मे दुबई मे किया गया सम्मानित।

दलसिंहसराय।शहर के मंगल साह चौक निवासी युवा होमियोपैथी चिकित्सक डॉ आनंद कुमार को राष्ट्रीय लेख प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिला है। विगत 29 अगस्त को बर्नेट होम्योपैथी द्वरा आयोजित वर्ल्ड हेल्थ समिट के अवसर पर राष्ट्रीय लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। अलग अलग तीन वर्ग मे ऑटिजम और ए.डी.एच.डी विषयों पर पूरे देश से लेख आमंत्रित किये गये थे। होम्योपैथिक चिकित्सक वर्ग के तहत डॉ आनंद कुमार का लेख सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल निरहुआ के द्वारा प्रथम पुरस्कार एवं मोमेंटो भेट कर सम्मानित किया गया। जहाँ पूर्व क्रिकेटर श्रीशांत और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह एवं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, मंदिरा बेदी, भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के साथ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी एवं अरिजीत सारस्वत उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता मे पूरे विश्व से लगभग 300 से ज्यादा होम्योपैथिक चिकित्सकों ने भाग लिया था।

डॉ. आंनद कुमार के इस उपलब्धि पर उनके पिता डॉ. अजय चौधरी के साथ साथ पूर्व उपमुख्य पार्षद चंदन प्रसाद, राज दीपक, सोनू सिंह, रमेश सिंह, हर्ष चौधरी, डॉ० संजीव, अजीत राजा पोद्दार, ओम नारायण शर्मा सहित ग्रामीणों ने गर्व महसूस किया है औऱ राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रौशन करने के लिए बधाई दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!