Vaishali

बेगूसराय में स्पेशल अभियान, शराब पीने व बेचने के आरोप में 132 गिरफ्तार; जेल भेजे गए, लोगों का आरोप- निर्दोष को किया अरेस्ट..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार के बेगूसराय जिले में विशेष अभियान के तहत जिलेभर में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 132 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया। वहीं गिरफ्तारी के विरोध में लोगों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डीआरसीसी कैंप के समीप एसएस-55 जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उत्पाद पुलिस निर्दोष आदमी को भी गिरफ्तार कर कर के लिए आई है। ऐसे लोगों को शराब तस्करी से ना तो लेना देना है ना ही शराब पीने का कोई शिकायत है। सिर्फ तारीखाना के नजदीक से गुजरने की स्थिति में भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सड़क जाम रहने से करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाद में पुलिस के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!