Vaishali

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर ट्रेन से कटकर महिला की मौत..

समसतीपुर।थना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर सोनवारचक के समीप शनिवार को ट्रेन से कटकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। शनिवार देर शाम तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। हालांकि, घटना के बाद से ही स्थानीय लोग शव की शिनाख्त में जुटे रहे। कुछ लोग रोसड़ा थाना क्षेत्र निवासी के रूप में वृद्ध महिला की पहचान होने की आशंका व्यक्त कर रहे थे। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। स्थानीय चौकीदार व पुलिस बल को घटना स्थल पर भेजा गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!