Vaishali

समस्तीपुर में स्वर्ण व्यवसाई की गोली मारकर हत्या:दुकान बंद कर घर लौट रहे थे..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के सिरोपट्टी गांव में शनिवार देर शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी रघुवीर स्वर्णकार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि उनके साथ चल रहे एक अन्य व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हुआ है। घटना उस समय हुई जब रघुवीर अपनी दुकान बंद कर वापस घर लौट रहे थे। माना जा रहा है कि उनके पास कुछ स्वर्ण और नगद राशि भी थी हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। दूसरे जख्मी व्यक्ति की पहचान दिलीप कुमार के रूप में की गई है जो उनका कर्मी बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि स्वर्ण व्यवसाई रघुवीर रात करीब 8:30 बजे अपनी दुकान बंद कर वापस लौट रहे थे इसी दौरान सिरो पट्टी गांव के पास पूर्व से घात लगाए बाइक पर सवार तीन चार की संख्या में बदमाशों ने उन्हें रोका। बदमाश उनके साथ लूटपाट करना चाहा। बताया जा रहा है कि उन्होंने लूटपाट का प्रतिरोध किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ उन पर गोली चला दी।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उनके पास का स्वर्ण और दुकान के बिक्री की नगद राशि लूट ली है हालांकि स्वर्ण और नगद राशि कितनी है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश इलमास नगर की ओर फरार हो गए। गोली की आवाज पर जुटे लोगों ने स्वर्ण व्यवसाई को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर एक अन्य जख्मी दिलीप का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी हृदय कांत ने बताया कि घटना की सूचना मिली है मौके पर पुलिस को भेजा गया है घटना में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!