Vaishali

LNMU में स्नातक के पार्ट की 12 सितंबर से होगी परीक्षा, जाने पूरा एक्जाम सिड्यूल.

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दरभंगा.।लनामिवि ने डिग्री पार्ट थ्री (सत्र 2019-22) का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा 12 सितंबर से शुरू होगी, जो एक अक्तूबर तक चलेगी. परीक्षा में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर व बेगूसराय के लगभग 80 अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी. परीक्षा के लिए कुल 36 केंद्र बनाये गये हैं. दरभंगा में 11, मधुबनी में 10, समस्तीपुर में नौ एवं बेगूसराय में छह केंद्र हैं. छह ग्रुपों में बांटकर परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है. ग्रुप ए में भौतिकी, राजनीति विज्ञान, ग्रुप बी में एआइएच, वनस्पति विज्ञान, इतिहास, उर्दू, ग्रुप सी में वाणिज्य, नाट‍्यशास्त्र, एलएसडब्ल्यू, मैथिली, संगीत, जंतु विज्ञान, ग्रुप डी में रसायन विज्ञान, हिंदी, मनोविज्ञान, ग्रुप इ में अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, गणित, समाज शास्त्र एवं ग्रुप एफ में मानव शास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, पर्सियन, दर्शनशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र एवं संस्कृत को शामिल किया गया है.

परीक्षा कार्यक्रम

दिनांक प्रथम पाली द्वितीय पाली

12 सितंबर ग्रुप ए पांचवां पत्र ग्रुप बी पांचवां पत्र

13 सितंबर ग्रुप सी पांचवां पत्र ग्रुप डी पांचवां पत्र

14 सितंबर ग्रुप इ पांचवां पत्र ग्रुप एफ पांचवां पत्र

15 सिंतबर ग्रुप ए छठा पत्र ग्रुप बी छठा पत्र

16 सितंबर ग्रुप सी छठा पत्र ग्रुप डी छठा पत्र

20 सितंबर ग्रुप इ छठा पत्र ग्रुप एफ छठा पत्र

21 सितंबर ग्रुप ए सातवां पत्र ग्रुप बी सातवां पत्र

22 सितंबर ग्रुप सी सातवां पत्र ग्रुप डी सातवां पत्र

23 सितंबर ग्रुप इ सातवां पत्र ग्रुप एफ सातवां पत्र

24 सितंबर ग्रुप ए आठवां पत्र ग्रुप बी आठवां पत्र

27 सितंबर ग्रुप सी आठवां पत्र ग्रुप डी आठवां पत्र

28 सितंबर ग्रुप इ आठवां पत्र ग्रुप एफ आठवां पत्र

29 सितंबर जीइएस ग्रुप ए,बी,सी जीइएस ग्रुप डी,इ,एफ

(साइंस एवं कॉमर्स) (साइंस एवं कॉमर्स)

30 सितंबर जीइएस ग्रुप ए, बी (आर्ट‍्स) जीइएस ग्रुप सी एवं डी (कला)

1 अक्तूबर जीइएस ग्रुप इ व एफ (कला)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!