Vaishali

विष्णुपद मंदिर में नीतीश संग मुसलमान मंत्री की एंट्री पर तेजस्वी यादव बोले- हम सबको साथ लेकर चलते हैं

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाया और कहा कि हिंदु व मुस्लिम की बात कहना तो बड़का झूठा पार्टी यानी भाजपा का काम है। भाजपा का काम है धर्म व जाति पर गौर करना। हम तो सभी को साथ लेकर चलते है। गया के विष्णुपद मंदिर में मुस्लिम मंत्री के प्रवेश पर भाजपा की आपत्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ये बातें कही।

तेजस्वी यादव दोपहर में विधायकों व मंत्रियों के लिए निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माणाधीन भवनों के बारे में अधिकारियों से जानकारी भी ली। तेजस्वी यादव ने बताया कि भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के प्रस्ताव पर वे भवनों का निरीक्षण करने सीधे यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही विधायकों एवं मंत्रियों को यहां आवास आवंटित किया जाएगा। इस मौके पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे।

गया के विष्णुपद मंदिर में मुस्लिम मंत्री इसराइल मंसूरी के प्रवेश के बाद गर्भगृह का हुआ शुद्धिकरण

क्या है पूरा मामला
बता दें कि सोमवार को गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ सूबे के सूचना पौद्यौगिकी मंत्री मो. इसराइल मंसूरी भी मंदिर में गए। मुख्यमंत्री के जाने के बाद मंदिर में गैर हिन्दु प्रवेश को लेकर चर्चा होने लगी। बाद में इसकी जानकारी श्री विष्णुपद प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शंभुलाल विट्ठल और अन्य लोगों को मिली। दोपहर में भगवान को भोग कराना था। ऐसे में मंदिर में धुलवा कर भगवान का भोग लगाया गया। शंभुलाल विट्ठल ने बताया कि मो. इसराइल मंसूरी नए मंत्री बने हैं। उन्हें कोई पहचानता नहीं था। ऐसे में उनके साथ रहे नेताओं- विधायकों को मंत्री जी को मंदिर के बारे में जानकारी देनी चाहिए थी। हमलोगों ने भोग लगाने से पहले मंदिर को धुलवाया है। मालूम हो कि गया के विष्णुपद मंदिर में गैर हिन्दु का प्रवेश वर्जित है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!