Vaishali

मौसम पूर्वानुमान:समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी में 27-28 को होगी बारिश

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समसतीपुर।
आगामी 27-28 अगस्त के आसपास उत्तर बिहार के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, सारण, सिवान व गोपालगंज में मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को आगामी 24-28 अगस्त का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसके अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। इस अवधि में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

बताया गया कि इस अवधि में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहकर 32-34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान के 25-27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं इस दौरान 8-10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी। जबकि सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 75-80 व दोपहर में 56-60 प्रतिशत रहने की संभावना है। वैज्ञानिकों ने बताया कि धान की फसल में खैरा बीमारी दिखने पर जिंक सल्फेट व बुझा चूना का छिड़काव आसमान साफ होने पर करें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!