Vaishali

RJD और JDU से और बढ़ेगी कांग्रेस की नजदीकियां, 2024 की है प्लानिंग; समझें बिहार का गणित.

पटना।
बिहार में कांग्रेस की नजर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। पार्टी को भरोसा है कि महागठबंधन चुनाव में वह बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। इसलिए पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में मंत्री पद और दूसरे मुद्दों को बहुत ज्यादा तरजीह देने के हक में नहीं है। पार्टी राजद के साथ जदयू से अपने रिश्ते और बेहतर बनाने पर जोर देगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उदयपुर नवसंकल्प के जरिए कांग्रेस साफ कर चुकी है कि पार्टी 2024 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक फैसले लेगी। जद (यू) के साथ गठबंधन इसी रणनीति का हिस्सा है। नवसंकल्प के मुताबिक, पार्टी राजनीतिक परिस्थितियों के अनुरूप जरूरी गठबंधन करने के रास्ते खुल रखेगी। पार्टी ने मई में हुए नवसंकल्प शिविर में 2024 की रणनीति का खाका तैयार किया था।

बिहार में लोकसभा की 40 सीट हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस सिर्फ एक सीट जीत पाई थी। जबकि राजद का खाता तक नहीं खुल सका। पर जद(यू) के साथ आने से तस्वीर बदल कई है। वर्ष 2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव में जद(यू), राजद और कांग्रेस को 45 फीसदी वोट मिले हैं। वर्ष 2014 में जद(यू) को अकेले चुनाव लड़ने पर 16 प्रतिशत वोट मिले थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!