Vaishali

एपवा की 13 सदस्यीय जिला कमेटी गठित, वंदना बनीं जिलाध्यक्ष.

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर । एपवा जिला कमेटी का पांचवां एक दिवसीय सम्मेलन शहर के मालगाेदाम स्थित कार्यालय में शनिवार को संपन्न हुआ। इसमें 13 सदस्यीय जिला कमेटी का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से वंदना कुमारी को संगठन का जिलाध्यक्ष और मनीषा कुमारी को सचिव चुना गया। मंजू प्रकाश और प्रमिला राय को उपाध्यक्ष, नीलम देवी और शिव कुमारी देवी को सह सचिव और सोनिया देवी, अनीता देवी, सरिता देवी, शांति देवी, फिरोजा बेगम, शोभा देवी, रंजू कुमारी को सदस्य चुना गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य सचिव शशि यादव ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी महिलाएं असुरक्षित और शोषण का शिकार हो रही है। घर व कार्यस्थल पर महिलाओं का शोषण किया जा रहा है। महिलाओं से संबंधित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठित करने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। आगामी 11 सितंबर को दरभंगा में राज्य सम्मेलन की तैयारी पर विमर्श। इससे पूर्व संगठन की नेत्री भुल्ली देवी ने झंडोत्तोलन किया। कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!