Patna

विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन पुल निर्माण के लिए भूमि ट्रांसफर को लेकर प्रस्ताव तैयार..

भागलपुर: विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन पुल निर्माण की जमीन अभी तक भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को नहीं मिल सकी है. इसके लिए दो अंचल सबौर व जगदीशपुर की जमीन ट्रांसफर करने के लिए जमीन का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है. इस पर डीएम का हस्ताक्षर भी हो गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
जानकारी के अनुसार एक से दो दिनों में प्रस्ताव सरकार को भेज दिया जायेगा और इसके बाद कैबिनेट से अनुमति मिलने पर भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा जायेगा. सबौर अंचल की 10.88 एकड़ जमीन का ट्रांसफर किया जाना है, जबकि जगदीशपुर की 1.42 एकड़ का.

जमीन का बंदोबस्त रद्द होने के बाद तैयार होगा प्रस्ताव
बता दें कि गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन सेतु निर्माण के लिए जमीन देने की प्रक्रिया में खरीक अंचल की जमीन ट्रांसफर में अड़चन है. इस जमीन का बंदोबस्त रद्द होने के बाद जिले से सरकार को प्रस्ताव भेजा जायेगा. फिर कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद मंत्रालय को भेजा जायेगा. बंदोबस्त रद्द करने की प्रक्रिया जिला स्तर से चल रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!