Samastipur

रक्षाबंधन के दौरान जिला मुख्यालय समस्तीपुर के अलावा मुसरीघरारी में महाजाम से लोग हुए हलकान..

समस्तीपुर। शक्रवार को रक्षाबंधन के दौरान जिला मुख्यालय समस्तीपुर के अलावा मुसरीघरारी में महाजाम लगा। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। गंतव्य तक जाने के लिए कई लोगों को रास्ता बदल कर जाना पड़ा। स्थिति यह थी कि पैदल निकला भी मुश्किल था। समस्तीपुर में मथुरापुर चौराहा से लेकर पटेल मैदान गोलबर तक लोग जाम में फंसने के बाद निकलने के लिए बिलबिला रहे थे। जो लोग बीच में फंसे हुए थे वे किसी तरह बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ़ रहे थे। जबकि जो लोग साइड में थे वे दूसरा रास्ता पकड़ने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी ले रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इधर, पटना-दरभंगा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मुसरीघरारी चौराहा पर कई घंटों तक महाजाम लगा। इससे आम यात्रियों के साथ ही वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह थी कि मुसरीघरारी चौराहा से मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर, पटोरी जाने वाली सड़क पर छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लगी थी। जाम लगने से रक्षाबंधन में आने जाने वाले लोग परेशान दिख रहे थे। स्थानीय लोग एवं दुकानदारों का भी चौराहा पार करना मुश्किल था। जाम हटाने के लिए पुलिस को जद्दोजहद करना पड़ रहा था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!