Samastipur

समस्तीपुर:मौसम के बदलते परिवेश में पौधारोपण समय की मांग:जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी.

समस्तीपुर.जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने कहा कि मौसम के बदलते परिवेश में पौधरोपण को बढ़ावा देना समय की मांग हैं। यह पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका निभाता है। वे बुधवार को ग्रामीण प्रतिष्ठान, बिरौली के सभागार में जल जीवन हरियाली योजना के तहत पृथ्वी दिवस पर निजी एव भूमि, सड़को व जल संरचनाओ के किनारे जन भागीदारी से पौधारोपण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं। डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह ने अगली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने के लिए पौधारोपण करने पर जोर दिया। कहा कि इसके लिए लिए सरकार के साथ सामूहिक पौधारोपण को बढ़ावा जरूरी है। उपाध्यक्ष अंजना कुमारी ने कहा कि मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पौधा लगाना जरूरी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

योजना के नोडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि जिले में करीब 12 लाख 44 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। जिसमें अब तक करीब छह लाख पौधे लगाए जा चुके है। उन्होंने मियांवांकी तकनीक के तहत छोटे रकवे में जंगल को विकसित करने पर जोर दिया। स्वागत डीईओ मदन राय एवं धन्यवाद जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश कुशवाहा ने किया। स्वागत गीत नवोदय विद्यालय, बिरौली की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख पूनम कुमारी, उपप्रमुख गिरीश कुमार मिश्र, मनरेगा पीओ महेश भगत, मुखिया अनिता देवी, पूर्व प्रमुख रविता तिवारी, पूर्व मुखिया रविशंकर सिंह, मुखिया नवीन कुमार, राजीव कुमार, आशुतोष चौधरी, विजय साह, संजीव कुमार सिंह, प्रो. राजेश कुमार, अमलेन्दु कुमार झा, राजेश कुमार आदि मौजूद थे। इससे पूर्व रविशेखर कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटो ने जिला परिषद अध्यक्ष व डीडीसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!