Samastipur

ब्रेकिंग;दलसिंहसराय के केवटा,बलान नदी में तैरता मिला एक व्यक्ति का शव,हत्या की आशंका।

समस्तीपुर। दलसिंहसराय से एक बड़ी खबर सामने आरही है।दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा पंचायत भवन के पीछे बलान नदी बुधवार की सुबह एक व्यक्ति का शव नदी में तैरता मिला।सुबह शौच को गए जब ग्रामीणों ने शव को देखा तो शोर मचाया, शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह से शव को किनारे पर लाया।मृतक की पहचान केवटा के कागपुर वार्ड 12 निवासी सुधीर कुमार के रूप में बताई जा रही है।व्यक्ति के हाथ मे भी गोधना से सुधीर लिखा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ग्रामीणों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है क्योंकि व्यक्ति का शव पूरी तरीके से पानी मे फुला हुआ है।वही पुलिस को सूचना दे दी गई है।
रिपोर्टर:एस के राय।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!