समस्तीपुर:यात्रियों के लिए खुशखबरी;01 अगस्त से चलेगी मंडल की 4 जोड़ी ट्रेन..
समस्तीपुर मंडल में आगामी एक अगस्त से चार जोड़ी ट्रेनो का परिचालन किया जाएगा। सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 05549/05550 सहरसा-समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर स्पेशल का परिचालन सहरसा एवं समस्तीपुर से दिनांक 01 अगस्त से पुनर्बहाल किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 05549 सहरसा-दौरम मधेपुरा पैसेंजर स्पेशल दिनांक 01 अगस्त से प्रतिदिन सहरसा से 18.15 बजे खुलकर 22.47 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 05550 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर स्पेशल दिनांक 01 अगस्त से प्रतिदिन समस्तीपुर से 04.00 बजे खुलकर 09.15 बजे सहरसा पहुंचेगी।
गाड़ी 05505/05506 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन समस्तीपुर एवं मुजफ्फरपुर से दिनांक 01 अगस्त से पुनर्बहाल किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 05505 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 01 अगस्त से प्रतिदिन समस्तीपुर से 16.35 बजे खुलकर 18.05 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 05506 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 01 अगस्त से प्रतिदिन मुजफ्फरपुर से 18.25 बजे खुलकर 19.50 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 15551दरभंगा-वाराणसी सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस (साप्ताहिक) दिनांक 03 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को दरभंगा से 20.57 बजे खुलकर अगले दिन 06.15 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस (साप्ताहिक) दिनांक 04 अगस्त से प्रत्येक गुरूवार को वाराणसी सिटी से 09.25 बजे खुलकर 20.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी ।
गाड़ी 05540/05539 सहरसा-दौरम मधेपुरा-सहरसा पैसेंजर स्पेशल का परिचालन सहरसा एवं दौरम मधेपुरा से दिनांक 01 अगस्त से पुनर्बहाल किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 05540 सहरसा-दौरम मधेपुरा पैसेंजर स्पेशल दिनांक 01 अगस्त से प्रतिदिन सहरसा से 09.45 बजे खुलकर 10.30 बजे दौरम मधेपुरा पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 05539 दौरम मधेपुरा-सहरसा पैसेंजर स्पेशल दिनांक 01 अगस्त से प्रतिदिन दौरम मधेपुरा से 10.55 बजे खुलकर 11.35 बजे सहरसा पहुंचेगी ।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
