EducationPatna

University Exams 2022:6 से 12 माह में विश्वविद्यालय परीक्षाएं नियमित होंगी:मंत्री..

University Exams 2022: शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि मुझे विश्वास है कि अगले 6 से 12 माह के अंदर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं नियमित हो जाएंगी। सरकार इस पर अनवरत लगी हुई है। राज्य सरकार ने विगत वर्ष अगस्त में राज्यपाल एवं प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ इस संदर्भ में बैठक कर विस्तार से चर्चा की थी। अभी 15 दिन पूर्व भी सभी कुलपतियों, कुलसचिवों एवं परीक्षा नियंत्रकों के साथ बैठक कर सरकार की भावना और मंशा उनके सामने स्पष्ट कर दी गई है। सभी ने कक्षा और परीक्षा नियमित करने के प्रति अपनी वचनबद्धता व्यक्त की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जदयू प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जन-सुनवाई कार्यक्रम के बाद वे पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में छात्रों की मांग बिल्कुल जायज है। कॉलेजों में नियमित कक्षाएं चलनी ही चाहिए और परीक्षाएं भी समय पर होनी चाहिए। अन्यथा बच्चों का समय बर्बाद होता है।

कुछ विद्यालयों में रविवार के स्थान पर शुक्रवार को छुट्टी करने संबंधी एक सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह शिकायत सरकार को मिली है और संबंधित पदाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। एक सवाल पर मंत्री ने कहा कि एनडीए में सबकुछ ठीक है। शराबबंदी पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा दिये जा रहे बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि एनडीए की बैठक में सभी एकमत से शराबबंदी के पक्ष में खड़े रहते हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!