CareerPatna

बिहार से निकले IAS अभिषेक आनंद ने बदल दी बरेली की तस्वीर, अब तपोभूमि चित्रकूट के बनाए गए डीएम..

IAS Abhishek Anand  मुंगेर : बिहार से निकले IAS-IPS आफिसर आज देश के कई राज्यों में अपने कामों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे ही एक आईएएस अधिकारी हैं अभिषेक आनंद। बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले अभिषेक को चित्रकूट का डीएम बनाया गया है। इसपर गांव-घर परिवार के लोग बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं अभिषेक आनंद को जानने वाले कहते हैं कि वे शुरू से मेधावी थे। अब तपोभूमि चित्रकूट की कमान मिली है तो उसे भी बाखूबी निभाएंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

2014 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक आनंद मूल रुप से बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले हैं।अभी तक वह नगर निगम बरेली में नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बरेली से पहले अभिषेक कानपुर में सीडीओ रह चुके हैं। अपने कार्यों को लेकर वे हमेशा चर्चा में रहे। ग्राम्य विकास की कई योजनाओं का बेहतर संचालन करते हुए स्वावलंबन पर काम किया है।

यूपी की स्मार्ट सिटी बरेली को चमका दिया

बतौर नगर आयुक्त बरेली अभिषेक आनंद ने स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत कई कार्यों का क्रियान्वयन तेजी के साथ कराया। कचरा निस्तारण प्लांट हो या 150 से अधिक पार्कों में ओपन जिम। बरेली की सूरत बदलने में आईएएस अभिषेक आनंद का सक्रिय योगदान रहा। अब वे चित्रकूट की तस्वीर भी बदलेंगे, ऐसा उनके जानने वालों का कहना है।

इस बाबत, बिहार तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय कुमार पप्पू व महासचिव दीपक कुमार बताया कि मुंगेर के अभिषेक आंनद को यूपी के चित्रकूट जिले का डीएम बनाया गया है। इससे पहले वह वह बरेली नगर निगम में नगर आयुक्त थे। वहां पर उन्होंने कई सराहनीय काम किए। मुंगेर के लाल को डीएम बनने पर जिले वासियों के लिए गर्व की बात है। अभिषेक आंनद की पत्नी कृतिका भी उत्तर प्रदेश में आईएएस है। शशि प्रकाश, अतित कुमार, छोटू सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!