Samastipur

दलसिंहसराय;हर हर महादेव के नारों से गूंजा Vidyapatidham,डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक..

Dalsinghsarai; Vidyapatidham resonated with the slogans of Har Har Mahadev,दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर : मिथिलांचल का देवघर कहे जाने वाले विद्यापतिधाम स्थित उगना महादेव मंदिर में सावन मास की दूसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह एक बजे से ही भक्त जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में लंबी कतार में खड़े हो अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों व लाइटों से सजाया गया है। मंदिर की खूबसूरती व भव्यता अद्भुत छटा प्रतिबिबित कर रही थी। करीब डेढ़ लाख भक्तों ने बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। रंग- बिरंगे भगवा परिधानों में सजे श्रद्धालुओं का जत्था अल सुबह से लेकर देर शाम तक जलाभिषेक को उमड़ता रहा। बोल बम व हर हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। Vidyapatidham

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

श्रद्धालु भक्तों ने जलाभिषेक के साथ पूजा- पाठ कर सुख शांति व मनोकामना मांगी। भक्तों की भीड़ की सहजता व सुलभता के मद्देनजर बीडीओ प्रकृति नयनम, सीओ अजय कुमार, एसएचओ प्रसुन्नजय कुमार, एसआइ अरविद कुमार सिंह, राकेश कुमार, शंभू सिंह आदि प्रशासनिक अधिकारी तत्पर दिखे। इस बीच प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था की वजह से श्रद्धालुओं को जलार्पण में सुविधा मिली। कांवरियों को सुगम तरीके से जलाभिषेक कराने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद दिखी। अल सुबह से ही भक्त श्रद्धालु निकटवर्ती पुराणों में वर्णित राजा जनक घाट (चौमथ घाट) सिमरिया घाट, झमटिया घाट, राम घाट, अखाड़ा घाट आदि से गंगा का पवित्र जल भर कर कांवर यात्रा निकाली व उगना महादेव विद्यापति धाम पर जलाभिषेक किया। भारी संख्या में सोमवारी व्रत रखने वाली महिलाओं द्वारा भी पूजा-अर्चना की गई।

विद्यापति धाम मंदिर के मुख्य पुजारी कामेश्वर गिरि व अमरनाथ गिरि के नेतृत्व में पंडा समाज ने देर शाम उगना महादेव का विशेष श्रृंगार किया। इसमें फूल, बेलपत्र, दूध, जल, मधु मखाना, ताबूल, भाग-धतूरा से विशेष श्रृंगार व पूजा संपन्न हुई। करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु- भक्तों ने मनोकामना लिग व माता पार्वती मंदिर में भी जलाभिषेक कर पूजा- अर्चना की। वहीं अगरबत्ती जलाने के लिए निर्धारित जगह के अलावा परिसर के दूसरे स्थलों पर भी बाबा के भक्त जुटे रहे। महिलाओं एवं बच्चों की भी खासी भीड़ मीना बाजार, झूला, सर्कस देखने को लेकर उमड़ पड़ी थी। मंदिर प्रबंधन से जुड़े रत्न शंकर भारद्वाज गोस्वामी, सतीश गिरि, नन्हें गिरी, नवल गिरि आदि को भी चौकसी बरतते देखा गया। इसके अलावा विमलेश्वर महादेव मंदिर, सिमरी सहित अन्य शिवालयों में भी जलाभिषेक को लेकर भीड़ उमड़ी रही।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!