Samastipur

समस्तीपुर:उत्तर बिहार में कुछ स्थानों पर 48-72 घंटे में बारिश के आसार,गर्मी से राहत..

समस्तीपुर।मानसून के दौरान एक दिन पूर्व 110 एमएम बारिश होने के बाद शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। जिसे एक-दो एमएम बारिश बताया गया। आगामी मौसम को लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को आगामी 23-27 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसमें बताया गया कि पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। वहीं अगले दो-तीन दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा भी होने का अनुमान है। जबकि बेगुसराय, वैशाली, सारण, सिवान, मुजफ्फरपुर व मधुबनी जिलों मेंे अधिक वर्षा होने की संभावना बताई गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

किसानों को सलाह: धान की करें रोपनी

बताया गया कि इस दौरान 12-18 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री व न्यूनतम तापमान के 23-26 डिग्री रहने की संभावना है। जिससे गर्मी से राहत रहेगी। आगामी दो-तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है। ऐसे में खेतों में प्राथमिकता से धान की रोपनी करें।

तापमान में रहेगी कमी : डॉ. अब्दुस सत्तार

^उत्तर बिहार के अनेक जिलों में दो-तीन दिनों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बेगुसराय, वैशाली, मुफ्फरपुर, मधुबनी आदि जिलों में अधिक वर्षा की संभावना है। पुरवा हवा से तापमान में कमी व गर्मी से राहत रहेगी। सलाह के अनुरूप खेती कार्य करें। -डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

​​

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!