Patna

सीबीएससी 12वीं में ऋषिका को मिले 99 फीसदी अंक, कटिहार के सदर डीएसपी पिता खुशी से फूले..

कटिहार. किसी की पहचान अगर उनके बच्चों की उपलब्धि से हो तो यकीन मानिए खुशी कई गुना ज्यादा हो जाती है. वैसे तो कटिहार के तेजतर्रार सदर डीएसपी ओम प्रकाश अपने काम के लिए जाने जाते हैं, अपराध पर लगाम लगाने की उनकी कार्यशैली इन दिनों कटिहार जिले में हर किसी की जुबां पर है, लेकिन आज हम जिस कारण से उनकी चर्चा कर रहे हैं, यह अपने आप में खास है. उनकी बेटी ऋषिका प्रकाश ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 99% स्कोर किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ऋषिका की इस उपलब्धि पर कटिहार का हर कोई उसे और उसके पिता को बधाई दे रहा है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है. लक्ष्मणगढ़, मोदी यूनिवर्सिटी, सीकर से पढ़ाई करने वाली ऋषिका अब मेडिकल के क्षेत्र में अपना तकदीर आजमाना चाहती है. कटिहार के सदर डीएसपी ओम प्रकाश अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे. उन्हें इस बात की आज बेहद खुशी है कि कटिहार में आज उनकी चर्चा उनके खुद के काम की वजह से नहीं, बल्कि उनकी बेटी की उपलब्धि की वजह से हो रहा है.

बताते चलें सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पूरे बिहार के साथ-साथ कटिहार के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अच्छा अंक हासिल किया है. बिहार के बच्चों की इस उपलब्धि पर डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!