Patna

जिस महिला को गायब करने के आरोप में पति,सास जेल में, वह मिली प्रेमी के पास,शादी के 7 साल बाद प्रेमी के साथ हुई थी फरार..

बिहार के बेगूसराय में जिस महिला के गायब करने के आरोप में पति, सास और जेठ जेल में बंद हैं, उस महिला को पुलिस ने लखीसराय से उसके प्रेमी के पास से गिरफ्तार किया है. शादी के सात साल बाद महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. उसने प्रेमी से शादी भी कर ली थी. अब उसका एक बेटा भी है. इस बीच महिला के परिजनों ने पति, सास और जेठ पर गायब कराने का मामला दर्ज कराया था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक, मंसूरचक थाना क्षेत्र के मंसुरचक गांव निवासी संदीप कुमार चंदन की शादी हवासपुर गांव निवासी राम लखन महतो की बेटी रंजू के साथ साल 2015 में हुई थी. दिसंबर 2020 में रंजू ससुराल से अचानक लापता हो गई. उसकी मां ने बेटी को दहेज को लेकर लापता कर देने का आरोप लगाते हुए बेटी के पति संदीप कुमार, जेठ और सास के खिलाफ मंसूरचक थाना में गायब करने की प्राथमिकी दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

इस घटना के बाद गुरुवार को मंसुरचक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लखीसराय जिले के रामपुर गांव में छापेमारी कर रंजू को बरामद किया. वह लखीसराय के महेश कुमार के साथ भागकर शादी कर उसके साथ रह रही थी. उससे एक बेटा भी है. पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद रेणु को अदालत में पेश किया.

डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि रंजू के अपहरण का मायके वालों ने मामला दर्ज कराया गया था. उन्होंने दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था. इस मामले में पुलिस ने रंजू के पति, जेठ और सास को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. रंजू को लखीसराय से बरामद किया गया है. वह बालिग थी और दूसरी शादी कर ली थी. अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!