Samastipur

समस्तीपुर में हुई बारिश से गर्मी से मिली राहत, आज भी हो सकती है हल्की बारिश..

सुबह तेज धूप व दोपहर हल्की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। गुरुवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि शुक्रवार से पुन: तीखी धूप खिलने की उम्मीद है। जिसके बाद एक बार पुन: लोगों को तेज गर्मी झेलनी पड़ेगी। राजेंद्र कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि दोपहर 9.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अगले दिन भी कहीं- कहीं बारिश हो सकती है। लेकिन उसके बाद बारिश की संभावना न के बराबर है। उन्होंने कहा कि मानसून के प्रवेश के बाद भी उत्तर बिहार में लो प्रेशर नहीं बन रहा है जिससे बारिश नहीं हो रही है। उधर, बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

जो समान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। सुबह सात बजे सापेक्ष आर्द्रता 88 फीसदी रहा जबकि दोपहर दो बजे 69 फीसदी रिकार्ड किया गया। वाष्पोतसर्जन : 6.8 मि मी रही। इस दौरान दक्षिणी पूर्वी हवा 8.4 किलोमीटर की रफ्तार से चली।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!