Patna

बिहार के 230 नगर निकायों में वार्ड गठन का काम हुआ पूरा, इस साल होंगे चुनाव!

बिहार के 230 नगर निकायों में अब तक वार्ड गठन का काम पूरा हो चुका है। इस साल बारिश के बाद राज्य में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज सकता है। पहले चरण में 144, दूसरे में 80 और तीसरे चरण में 6 नगर निकायों में वार्ड गठन की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। पहले चरण के 134 वार्डों में वोटर लिस्ट भी तैयार हो गई है, इनमें अब पोलिंग बूथ के गठन की प्रक्रिया चल रही है। बाकी के 10 निकायों में भी 23 जुलाई तक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दूसरे चरण के 80 नगर निकायों में वोटर लिस्ट का काम जारी है। इनकी मतदाता सूची 30 जुलाई को प्रकाशित होगी। वहीं, तीसरे चरण के 6 नगर निकायों की वोटर लिस्टें 5 अगस्त को आएंगी। मतदाता सूची जारी होने के बाद दूसरे और तीसरे चरण में पोलिंग बूथ के गठन का काम शुरू होगा

हालांकि, चौथे चरण के 9 और पांचवें चरण के 5 नगर निकायों में वार्ड गठन का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक पांचवें चरण में शिवहर, नालंदा और नवादा नगर परिषद शामिल है।

राबड़ी देवी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- आजादी के बाद पहली बार अनाज पर भी टैक्स लगा दिया

बारिश के बाद चुनाव की तैयारी

बिहार में सभी नगर निकायों में वार्ड गठन और वोटर लिस्ट का काम पूरा होने के बाद निर्वाचन आयोग चुनाव की तैयारियों में जुट जाएगा। माना जा रहा है कि बारिश का सीजन खत्म होते ही राज्य में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज जाएगा। इस साल सितंबर-अक्टूबर तक निकाय चुनाव होने की संभावना है। सोर्स-हिंदुस्तान।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!