Indian RailwaysPatna

RRB Group D exam 2022: बिहार से रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में साढ़े 19 लाख होंगे शामिल..

RRB Group D exam 2022: आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में बिहार से साढ़े 19 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं, देशभर से आवेदनों की सख्या एक करोड़ 15 लाख 67 हजार हैं। इसके माध्यम से एक लाख तीन हजार 769 पदों पर नियुक्ति होनी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पूर्व मध्य रेलवे में पदों की संख्या 3565 के करीब है। इस परीक्षा की संभावित तिथि पहले 17 अगस्त थी। आरआरबी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ग्रुप डी में रेलवे से सीसीए करने वाले अभ्यर्थियों को वेटेज दिया जाएगा। इसमें पहले से प्रावधान किया गया है 20 प्रतिशत सीटें आईटीआई वालों के लिए आरक्षित कर दिया जाएगा। इसके अतरिक्त छात्र अगर अपनी मेरिट से ऊपर आते हैं तो भी चयन होगा। आरआरबी ने बदलाव के बाद तय कर दिया गया है कि एक ही परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन कर लिया जाएगा। हालांकि कुछ पदों में शारीरिक दक्षता की जांच की जाएगी। इसके बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।

परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी होगा एडमिट

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड कम से कम एक सप्ताह या चार दिन पहले जारी कर देगा। वहीं आरआरबी एसएससी व एसटी वाले उम्मीदवारों का पहले ही टिकट जारी कर देता है। इसके अलावा अलग-अलग बोर्ड अपने हिसाब से परीक्षा संबंधित जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराती है। बिहार के छात्र लगभग सभी आरआरबी के लिए आवेदन देते हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!