Samastipur

Samastipur News:आपसी वर्चस्व के विवाद में दो गुटों में भिड़ंत, फायरिंग में एक घायल..

Samastipur crimeसमस्तीपुर,। शहर के बंगाली टोला स्थित शेखटोली में मंगलवार रात आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच विवाद में एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। देर रात स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान वार्ड 24 निवासी मो. आबिद के 27 वर्षीय पुत्र ताबीस के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। जख्मी के पंजरे में गोली लगी है। शेखटोली निवासी ताबीस बाजार में एक दवा दुकान में काम करते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

स्वजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह ताबीस के चचेरे भाई का मोहल्ले के किसी युवक से विवाद हो गया था। इस दौरान मारपीट हुई थी। रात में जब ताबीस दुकान से काम कर घर लौट रहा था। इस क्रम में कतिपय लोगों ने रास्ते में घेर लिया। इस दौरान फायरिंग करते हुए एक व्यक्ति ने उसे गोली मारकर जख्मी कर दिया। फायरिंग की आवाज हुई और आसपास के लोग एकत्रित हुए। इससे पूर्व आरोपित भाग निकला। आनन फानन में जख्मी युवक को सदर अस्पताल भर्ती कराया। थानाध्यक्ष अरुण राय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एक आरोपित की पहचान हुई है। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई है। आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!