Patna

जमुई में 3 बच्चों के साथ मां ने की खुदकुशीःएक साथ निकली 4 लाश तो मच गया कोहराम..

बिहार के जमुई से दर्दनाक घटना घटी है। एक मां ने अपनी तीन बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली। घटना  चंद्रमंडी थाना के घुटवे पंचायत के धनवे गांव की है।  महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुंए में कूद गई। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। महिला का पति घर पर नहीं रहता। वह बाहर रहकर काम करता है। गांव से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।  पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

चंद्रमंडीह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुआं से महिला एवं उसके तीन बच्चों का शव निकाल लिया है। बरामद शव  की पहचान घुटवे निवासी पप्पू यादव की पत्नी बबिता देवी 32 वर्ष,पुत्र कृष्ण कुमार 9 वर्ष,दिलखुश कुमार 6 वर्ष एवं अंशु कुमार,3 वर्ष के रूप में हुई है। पारिवारिक कलह में महिला द्वारा अपने बच्चों संग कुआं में कूदकर खुदकुशी कर लेने की बात बताई जा रही है।

उधर मृतका के मायके के परिजन मारपीट कर हत्या कर शव को कुआं में फेंक देने का आरोप लगाया है। चंद्रमंडीह पुलिस ने शव को जब्त कर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है। मृतका की मां ने बताया कि सोमवार को बेटी ने फोन कर ससुराल वालों द्वारा जान नहीं बचने देने की बात कही थी। मंगलवार की सुबह धनवे के एक ग्रामीण द्वारा बेटी एवं उसके बच्चों का शव कुआं में होने की जानकारी मिली।
वे लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी चन्द्रमंडीह पुलिस को दी। सूचना पाकर चंद्रमंडीह पुलिस मौके पर पहुंची और  ग्रामीणों की मदद से कुआं से महिला एवं उसके तीनों बच्चों का शव बाहर निकला।घटना के बाद से मृतका के ससुराल वाले घर से फरार हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!